कोरोना वायरस हर गुजरते दिन के साथ विक - znewfgsuib

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 March 2020

कोरोना वायरस हर गुजरते दिन के साथ विक

aajtak.in 26 मार्च 2020, अपडेटेड 00:47 IST

कोरोना वायरस हर गुजरते दिन के साथ विकराल रूप लेता जा रहा है. पूरे देश में लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 600 के पार हो चुकी है. जबकि ये वायरस 12 लोगों की जान ले चुका है. अकेले बुधवार को ही कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई. पहली मौत तमिलनाडु, उसके बाद मध्य प्रदेश और फिर गुजरात के अहमदाबाद से एक-एक कोरोना मरीज की मौत की खबर आई.

Check Latest Updates




KEY UPDATES

Corona Virus in India Update
Highlights
  • देशभर में मरीजों की संख्या हुई 612
  • 12 लोगों की मौत, 46 हुए ठीक
  • देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन
  • पीएम मोदी ने किया था लॉकडाउन का ऐलान
  • 23:35 IST Posted by Devang Gautamटोल प्लाजा पर नहीं लगेगा टोल
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश भर के सभी टोल प्लाजा पर टोल को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है. यह न केवल आपातकालीन सेवाओं में होनी वाली असुविधा को कम करेगा, बल्कि महत्वपूर्ण समय भी बचाएगा.
    • Twitter
    • Facebook
  • 22:20 IST Posted by Devang Gautamतीन मरीजों का टेस्ट निकला निगेटिव
    पुणे के नायडू हॉस्पिटल में भर्ती तीन मरीजों का टेस्ट फिर से किया गया है. तीनों का ही कोरोना वायरस का सैंपल टेस्ट निगेटिव निकला है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
    • Twitter
    • Facebook
  • 21:37 IST Posted by Devang GautamJ-K में 1750 लोग आइसोलेशन में
    जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने कहा कि करीब 1750 ऐसे लोग जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की रही है उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.
    • Twitter
    • Facebook
  • 20:27 IST Posted by Devang Gautamदिल्ली में कोरोना का पॉजिटिव केस
    दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.  12 मार्च से लेकर 18 मार्च तक जो भी मरीज इस मोहल्ला क्लीनिक में आए हो उनको आदेश दिया गया है कि वो 15 दिन के लिए खुद को आइसोलेट करें.
    • Twitter
    • Facebook
  • 19:02 IST Posted by Devang Gautamकश्मीर में कोरोना वायरस के 4 और पॉजिटिव केस
    कश्मीर में कोरोना वायरस के 4 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं. घाटी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11 हो गई है. 
    • Twitter
    • Facebook
  • 18:24 IST Posted by Devang Gautamकोरोना वायरस से देश में एक और मौत
    कोरोना वायरस से देश में एक और मौत हो गई है. मध्य प्रदेश में पहली मौत हुई है. इंदौर में 60 साल के एक शख्स ने दम तोड़ा है. वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के 5 नए केस आए हैं. जिसके बाद यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 35 हो गई है.
    • Twitter
    • Facebook

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here